छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की मौजूदगी में 55 कांग्रेसजनों ने किया भाजपा प्रवेश

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में आज इण्डियन नेशनल कांग्रेस ने 2023 विधानसभा पोलिटिकल कमेटी गठित की है। भाजपा ने नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।छत्तीसगढ़ में चुनावी शतरंज की बिसात बिछने लगी है। दिल्ली और रायपुर का असर अब बीजापुर में दिखने लगा है।

Advertisement

आज बीजापुर में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित 30 कंग्रेसियो ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 25 नए लोगों सहित कुल 55 लोगों ने आज भाजपा प्रवेश किया है। पुर्वमंत्री महेश गागड़ा के सामने भोपालपटनम में सभी ने भाजपा प्रवेश किया है। मद्देड क्षेत्र के करीब 6 गांवो के लोगों ने भाजपा जॉइन किया है। पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना उद्दे के भाजपा में जाने से कांग्रेस को झटका लगा है। बीते जिला पंचायत चुनावों में टिकट नही मिलने से नाराज रंजना जेसीसीजे में भी किस्मत आजमा चुकी हैं।

Advertisement
Advertisement

भोपालपटनम बीजापुर विधानसभा का सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत वाला ब्लॉक है यहां से बहुमत सीधे विधायकी पर लाकर बैठाता है। इसीलिए कांग्रेस- भाजपा का ज्यादा फोकस भोपालपटनम में होता है।

Advertisement

भाजपा प्रवेश करते ही रंजना उद्दे ने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते कार्यकर्ताओ की उपेक्षा और गुटबाजी का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा और पुर्वमंत्री के 15 सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर प्रवेश करना बताया है

Advertisement

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बताया की भाजपा के 15 सालों के विकास और कांग्रेस की तीन साल में झूठे वादों से ठगे गए लोगों ने आज भाजपा प्रवेश किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button