देश

कैबिनेट विस्तार से पहले 5 मंत्रियों का इस्तीफ़ा, शिक्षा मंत्री निशंक और सदानंद गौड़ा समेत अब तक 5 मंत्रियों की छुट्टी….

Advertisement

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। माना जा रहा है कि बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं। इसके साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया जाना तय हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खराब स्वास्थ्य को इस्तीफे की वजह बताया है।

Advertisement
Advertisement

उनके अलावा महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा और श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा ले लिया गया है। वहीं, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं…! दरअसल मोदी का फोकस यंग टीम के साथ कोरोना महामारी और खराब होती अर्थव्यवस्था का मैनेजमेंट बेहतर करना है।

Advertisement

ये हो सकते है, टीम मोदी के नए चेहरे –

  1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  2. सर्वानंद सोनेवाल
  3. पशुपति नाथ पारस
  4. नारायण राणे
  5. भूपेंद्र यादव
  6. अनुप्रिया पटेल
  7. कपिल पाटिल
  8. मीनाक्षी लेखी
  9. राहुल कसावा
  10. अश्विनी वैष्णव
  11. शांतनु ठाकुर
  12. विनोद सोनकर
  13. पंकज चौधरी
  14. आरसीपी सिंह (JDU)
  15. दिलेश्वर कामत (JDU)
  16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
  17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
  18. राजकुमार रंजन
  19. बी एल वर्मा
  20. अजय मिश्रा
  21. हिना गावित
  22. शोभा करंदलाजे
  23. अजय भट्ट
  24. प्रीतम मुंडे

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button