जशपुर

पिकनिक मना कर लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पेड़ से टकराई कार.. जानिए, पूरी खबर

(शशि कोन्हेर) : जशपुर – जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक परिवार पिकनिक मनाकर लौट रहा था, तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में 2 मासूम बच्चों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस दुर्घटना में घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कुनकुरी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार जशपुर जिला के बिलासपुर तरईपारा में रहने वाले अनिल अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गये हुए थे। देर शाम को ईको कार में परिवार के 10 लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के गुल्लू वाटर फाल-बेने डेम के बीच घाट से उतरते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही कार में सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गये। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकला और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इस हादसे में अनिल नामक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी, वही अस्पताल में इलाज के दौरान दो बच्चों और एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल बाकी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button