छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन के दिन अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 5 घायल….

Advertisement

छत्तीसगढ़ – रक्षाबंधन के दिन अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों में दो छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है। एक घटना कांकेर के भानुप्रतापपुर और दूसरी जशपुर के पत्थलगांव की बतायी जा रही है। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दोनों बच्चे के सर पर गंभीर चोटें आयी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

दो बाइक की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं दो बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना भानुप्रतापपुर क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास की है। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं घायल दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक की आमने-सामने में टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी, दोनों युवक उछलकर दूसरी तरफ जा गिरे, जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंची। जिन्होंने, सबसे पहले दोनों घायल मासूमों को भानुप्रतापपुर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों की मानें तो बच्चों के सिर में काफी चोट आई है। मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि ये सभी कहां के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पुलिस इनकी जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

Advertisement

जशपुर में भी दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग घायल हो गये। घटना कुनकुरी के जोकरी आश्रम की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर पति-पत्नी और बच्चे सवार होकर राखी का त्योहार मनाने के जा रहे थे, वहीं दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गयी, जिसके 3 लोग घायल हो गये। बाइक सवार पति, पत्नी और बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर है। वहीं दूसरी बाइक में सवार दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा संसदीय सचिव यूडी मिंज के घर के बाहर हुई, घटना के तुरंत मौके पर पहुंचे विधायक यूडी मिंज ने अपनी ही गाड़ी घायलों को कुनकुरी के मिशन अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। जिन दो युवकों की मौत हुई है, वो भी अपने बहन के घर राखी बंधवाने के लिए ही जा रहा था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button