छत्तीसगढ़

महिला समेत 3 नक्सली ढेर, जवान को लगी गोली, हेलिकॉप्टर से विशाखापट्नम रेफर….

Advertisement

सुकमा – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिले के सीमवर्ती इलाके में नक्सली इस बार उड़ीसा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसमें ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मृतकों में 2 महिला व एक पुरुष शामिल है, वहीं मौके पर इंसास और SLR राइफल भी बरामद की गई है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 1 जवान को भी गोली लगी है। जिसे हेलिकॉप्टर से विशाखापट्नम रेफर किया गया है।

Advertisement
Advertisement

फोर्स चारों तरफ से तुलसी पहाड़ी इलाके के घुस गई। जिसके बाद नक्सलियों ने जैसे जवानों देखा वैसे ही फायर शुरू कर दिया। मुठभेड़ में ओडिशा के SOG ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला व एक पुरुष है। SOG ने सभी के शव भी बरामद कर लिए हैं। जवानों ने घटनास्थल से एक इंसास और एक SLR रायफल भी बरामद की है। फोर्स अब भी घटनास्थल पर मौजूद है। ओडिशा की मलकानगिरी पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर तुलसी पहाड़ी इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं।

Advertisement

इसी सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह फोर्स को रवाना किया गया था। बताया जा रहा है कि फोर्स चारों तरफ से तुलसी पहाड़ी इलाके में घुसी। जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। इधर, बैकअप पार्टी भी घटनास्थल पहुंच चुकी है। फिलहाल मुठभेड़ बंद है, लेकिन घटनास्थल के आस-पास के इलाके की सर्चिंग जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button