देश

लद्दाख में चीन सीमा में भारत के हाथ से निकले..66 में से 26 पेट्रोलिंग पॉइंट.!

(शशि कोन्हेर) : भारत-चीन सीमा  को लेकर एक रिपोर्ट आई है, जिसमें चिंताजनक खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्टर्न लद्दाख में 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट  में भारत ने अपना अधिकार खो दिया है। यहां 65 पेट्रोलिंग प्वाइंट हैं, जिनमें से 26 भारत के हाथ से निकल गए हैं। यहां पर भारतीय सुरक्षा बलों के जवान नियमित रूप से गश्त करते थे।

ये रिपोर्ट वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीडी नित्या द्वारा तैयार किए गए हैं। वे लेह-लद्दाख में पुलिस अधीक्षक हैं। नित्या ने कहा कि पूर्वी सीमा क्षेत्र में चीनियों की एक मजबूत आर्थिक और रणनीतिक जरूरत है। चीन पीपी द्वारा चिन्हित बिना बाड़ वाले क्षेत्रों पर हावी होने के लिए आक्रामक रूप से अपनी सेना को बढ़ा रहा है।

सुरक्षा बलों द्वारा गश्त नहीं किए जाने के कारण पैदा हुए हालात
उन्होंने रिपोर्ट में लिखा कि वर्तमान में काराकोरम दर्रे से चुमुर तक 65 पीपी (पेट्रोलिंग प्वाइंट) हैं, जिनमें आईएसएफ (भारतीय सुरक्षा बल) द्वारा नियमित रूप से गश्त किया जाना है। 65 पीपी में से 26 में हमारी उपस्थिति समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि 5-17, 24-32, 37 पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कोई गश्त नहीं किए जाने के कारण ये हालात पैदा हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button