जांजगीर-चाम्पा

फेसबुक पर “लड़की” बनकर 25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक बड़े साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी करन साहू, जो भाटापारा का निवासी है, ने फेसबुक पर “लड़की” का प्रोफाइल बनाकर एक व्यक्ति से लगभग 25 लाख रुपये ठग लिए।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, करन साहू ने प्रार्थी से व्हाट्सएप चैटिंग के दौरान अपने माता-पिता और बहन के स्वास्थ्य व शिक्षा के नाम पर पैसे मांगे। प्रार्थी ने लगातार पैसे भेजे, लेकिन जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

Advertisement

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में करन साहू ने बताया कि उसने ठगी से कमाए पैसे जुआ में गंवा दिए और कुछ पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों में किया। आरोपी के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल सिम जब्त किए गए हैं।

 

आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और मामले की जांच पुलिस जारी रखे हुए है।

Related Articles

Back to top button