जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर ब्रेकिंग: ACB का बड़ा धमाका; पामगढ़ की अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी 35,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो का अभियान तेजी से जारी है। इसी कड़ी में आज, 4 फरवरी 2026 को एसीबी बिलासपुर की टीम ने जांजगीर जिले के पामगढ़ में एक बड़ी ट्रैप कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती करुणा आहेर और पटवारी आयुष कुमार ध्रुव को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Advertisement

निरीक्षण के नाम पर डराकर मांगी रिश्वत​ : जानकारी के अनुसार, धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य में कमी बताते हुए पंचनामा तैयार किया और प्रार्थी को डराया कि इसकी रिपोर्ट बड़े अधिकारियों को भेज दी जाएगी। रिपोर्ट न भेजने के एवज में तहसीलदार ने 30 से 40 हजार रुपये की मांग की। साथ ही, उन्होंने पटवारी आयुष ध्रुव से भी अलग से ‘मैनेज’ करने को कहा।

Advertisement

एसीबी का बिछाया जाल और गिरफ्तारी​ : पटवारी आयुष ध्रुव ने भी तहसीलदार की मांग का समर्थन करते हुए खुद के लिए भी पैसों की व्यवस्था करने की बात कही। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने बिलासपुर एसीबी से संपर्क किया। शिकायत के सत्यापन के बाद डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम तैयार की गई।​बुधवार को जैसे ही प्रार्थी ने 35,000 रुपये की राशि तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी आयुष ध्रुव को सौंपी, आसपास तैनात एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा।

 

पटवारी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।एसीबी ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ और कागजी कार्रवाई जारी है। एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी लोकसेवक रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना ब्यूरो को दें।

Related Articles

Back to top button