गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

जिले में 2 बच्चों की एनीकट में डूबने से हुई मौत..गौरेला के सतोकपुर गांव में हुआ हादसा।

Advertisement

पेंड्रा। (उज्वल तिवारी)गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो बच्चों की एनीकट में डूबने से मौत हो गया है। दोनों बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए एनीकट गए हुए थे। पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना के ग्राम सतोकपुर का है। जहां मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए गांव के पास जंगल में बने एनीकट में नहाने गए हुए थे।

Advertisement
Advertisement

जहां नहाते वक्त एनीकट में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। गांव वालों की मदद से इन बच्चों के शवों को को एनीकट से बाहर निकाला गया। दोनों मृतक बच्चे लालपुर के रहने वाले हैं। और दोनों को नाम निखिल और राहुल बताया जा रहा है। गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में ले लिया है।  हम आपको बता दें कि तीज त्यौहारों में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के विभिन्न गांव में डूबने की घटनाएं अधिकतर होती है।

Advertisement

जहां बांध एनीकट या फिर अन्य जगहों पर नहाते वक्त इस तरह की घटनाएं होती है जिसमें लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ती है। प्रशासन ने इन घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया था। साथ ही जिले की पर्यटक स्थलों में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए थे। इसके बावजूद 2 बच्चों की जान चली गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button