क्राइमबिलासपुर

18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…..

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़सरा की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

बोड़सरा में रहने वाली 18 वर्षीय साक्षी कौशिक ने अपने कमरे  में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह लगी जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने झाँककर  देखा तो साक्षी फांसी के फंदे में झूल रही थी। घटना की जानकारी हिर्री  पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा किया। कमरे से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन जप्त कर लिया है जिसे साइबर जांच के लिए भेजा जाएगा। परिजन भी आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं.बहरहाल  हिर्री पुलिस जाँच मे जुटी हुई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button