छत्तीसगढ़

15 ASI को मिला प्रमोशन, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट…..

Advertisement

रायपुर – पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से डीजीपी डी. एम. अवस्थी ने आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों का प्रमोशन हुआ है। रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा जिले के 15 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस विभाग ने 15 ASI को प्रमोशन देते हुए SI बनाया है। 
 
सूची में अंजोर सिंह साहू, संपत्ति कुमार पांडे, राज करण सिंह, बंशीलाल धुरंधर, अम्ब्रुश टोप्पो, त्रिवेणी द्विवेदी, डिहरवार सिंह, मन्नूलाल यादव, देवलाल साहू, मो. असरार अली, देवनाथ सिंह, ओंकार त्रिपाठी, चित्रलेखा शर्मा, वरूण कुमार देवता और महेश्वर लाल देवांगन के नाम शामिल है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक डीजीपी डीएम अवस्थी ने पदोन्नति आदेश में कहा है कि सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में सहायक उप निरीक्षकों के नाम वरिष्ठताक्रम में स्थापित / सम्मिलित कर योग्यता सूची जारी किया गया है। योग्यता सूची में स्थापित सम्मिलित निम्नांकित सहायक उप निरीक्षकों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रशासनिक कारणों से उनके नाम के सम्मुख दर्शाये अनुसार जिला इकाई में उप निरीक्षक के पद पर मूलभूत नियम-30 के प्रावधानानुसा जारी पदोन्नति आदेश दिनांक 05.06.2021 से एनबीआर का लाभ प्रदान करते हुए पदोन्नत किया जाता है। 

Advertisement
Advertisement

इन्हे पदोन्नति का लाभ सिर्फ वरिष्ठता हेतु देय होगा अतः “काम नहीं वेतन नहीं” के सिद्धांत के अनुसार उसे बकाया राशि का भुगतान की पात्रता नहीं होगी। इन सहायक उप निरीक्षकों की नवीन इकाई में आमद दिनांक से पदोन्नति मान्य होगी। मिली जानकारी के मुताबिक डीजीपी डीएम अवस्थी ने पदोन्नति आदेश में आगे कहा है कि सहायक उप निरीक्षकों के विरुद्ध यदि कोई जांच, विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं पिछले पांच वर्षो में ऐसी कोई छोटी सजा एवं बड़ी सजा मिली हो अथवा ऐसा कोई प्रकरण जो पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित करता हो तो संबंधित सहायक उप निरीक्षक को पदोन्नति प्रदान नहीं कर प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर पुलिस मुख्यालय भेजा जाना सुनिश्चित किया जावे। सहायक उप निरीक्षकों को पदोन्नति पर कार्यमुक्त कार्यभार ग्रहण दिनांक से पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जावें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button