छत्तीसगढ़

बिलासपुर के साइंस कॉलेज समेत 10 नए, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने की, शुरू हुई तैयारी… मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 नए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने की तैयारी कर ली है. माना जा रहा है कि नए शिक्षा सत्र 2023-24 से इन कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऐलान के बाद उच्च शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है.

Advertisement

आपको बता दें कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज के अंतर्गत जो नए कॉलेज खुलेंगे, उन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। इनमें पहले समूह में सात कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में पहले से सेटअप मौजूद है। इस लिहाज से 2023-24 से अध्यापन कार्य प्रारंभ हो जाएगा। दूसरे समूह में कोरबा और महासमुंद के कॉलेज हैं, जहां भवन निर्माण कार्य चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

साथ ही, पदों की प्रशासकीय स्वीकृति की कार्यवाही चल रही है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इन कॉलेजों का संचालन शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज कोरबा और शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज महासमुंद में किया जाएगा। इसी तरह रायगढ़ में जो तीन शासकीय कॉलेज संचालित हो रहे हैं। वहां दर्ज संख्या अधिक होने के कारण अंग्रेजी मीडियम के लिए नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। इसके लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव दिया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button