बिलासपुर

पूर्व मंत्री अमर ने, सरकार पर आज फिर चलाए आरोपों के तीर….

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – प्रदेश और शहर शहर सरकार पर भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज भी आरोपों के तीर छोड़ते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में शहर के सर्वागीण विकास के लिए जो योजनाए स्वीकृत कर चल रही है एवं जिनका निर्माण हो चुका है नगर की कांग्रेस सरकार कम से कम उसकी देखभाल एवं मेंटनेस ही कर दे। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने ये बातें भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित वार्डो में व्याप्त बुनियादी समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे धरने प्रदर्शन के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने आज शहर के 5 वार्डो में पहुॅचकर प्रदेश सरकार एवं नगर की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लगभग 3 वर्ष होने जा रहे है एवं नगर निगम में कांग्रेस की ढाई वर्ष की सरकार होने जा रहा है लेकिन आज तक विकास के नाम पर एक ईट भी नही रखी गई है।

Advertisement


सभी वार्डो में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे। धरने में अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जयश्री चौकसे, दीपक सिंह, जगदीश पाण्डेय, विनोद सोनी, मनीष शुक्ला, विकास मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अतुल बापते, विक्रांत यादव, शिरीष तिवारी, मनीष पाठक, योगेश बोले, संतोषी देवांगन, अमरदीप बोलर, विजेन्द्र तिवारी, बुद्धेश्वर शर्मा, दिनेश ठाकुर, रौनक साव, मुरली बाजपेयी, प्रकाश दुबे, अनिमेष गोरख, स्वाती गुप्ता, सोनम साहू, शारदा थवाईत, शांति थवाईत, जग बाई देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, लता देवांगन, विंदा देवांगन, शेखर पाल, प्रवीर सेन गुप्ता, सुब्रत दत्ता, पल्लव धर, रजनी यादव, पुनम सिंह, मोतीलाल गंगवानी, हेनरिक, बसंत पटेल, मनोज वर्मा, शत्रुहन पटेल, अमन सूर्यवंशी, डीके साहू, प्रवीण तिवारी, चन्द्रभूषण शुक्ला, सरोजनी कुर्मी, विभा गौरहा, उषा पाण्डेय, श्याम साहू, राजेश दुसेजा, आलोक दुआ, दीपक यादव, दीपक कश्यप, शशांक तिवारी, विनय ताम्रकार, नीरज कश्यप, मयंक श्रीवास्तव, आलोक भुरंगी, दिनेश गुप्ता, प्रकाश साहू, मयंक यादव, सुशांत द्विवेदी, सोनू ठाकुर, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, अनुज टंडन, गेंदलाल, कलेश्वर सूर्यवंशी, राजेश पांडे, मिश्रीलाल रजक, मदनलाल रात्रे, रमेश पात्रे, दिलीप रात्रे, रामायण सूर्यवंशी, गोपी सोनवानी, शेखर मसीह सहित भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button