देश

कांग्रेस आलाकमान अब नहीं मनाएगा , सिद्धू खुद नहीं माने तो, पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष कर सकता है कांग्रेसी नेतृत्व

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने की कोशिश जारी है। बीती रात भी उनसे दो विधायकों ने मुलाकात की लेकिन इस संकट का हल निकलता नहीं दिख रहा है। सिद्धू अपनी जिद पर अड़े हैं। इधर, कांग्रेस आलाकमान की ओर से सख्त संदेश जारी किया गया है कि अब सिद्धू को मनाने की कोशिश नहीं की जाएगी। इस मसले को प्रदेश स्तर पर निपटाना होगा। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इस संकट का हल निकालने के लिए आलाकमान इस बार दखल नहीं देगा। इस्तीफा देने के बाद सिद्धू अपने पटियाला स्थित घर पर हैं।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस आलाकमान का 24 घंटे का अल्टीमेटम बीता
सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे पर कांग्रेस की ओर से दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम बीत जाने के बाद पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों पर विचार कर रही है। सिद्धू यदि अपना इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो कांग्रेस प्रदेश के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। पंजाब कांग्रेस के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। कांग्रेस आलाकमान पंजाब को लेकर प्लान बी पर काम कर रहा है। बुधवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी फोन पर सिद्धू से बात कर समस्या का हल निकालने की अपील की।

Advertisement

नए अध्यक्ष के नामों पर हो रही चर्चा
पंजाब के प्रभारी हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर अगले अध्यक्ष की तैयारी रखने को कहा गया। बता दें कि आज एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू ने बागी तेवर दिखाए और कहा कि पंजाब की सेवा ही उनका मकसद है। वो ना तो गुमराह हुए हैं और ना ही कांग्रेस हाईकमान को गुमराह कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button