राजनांदगांव

कांग्रेस की यशोदा नीलाम्बर वर्मा होंगी अधिकृत प्रत्याशी, नामांकन का एक सेट दाखिल किया


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव/खैरागढ़ – जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से खैरागढ़ की स्थानीय महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा होंगी । अभी-अभी इस बात की घोषणा नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से जारी की गई है। खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रही हैं। यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। उनके पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं। दोनो पार्टी में लगातार सक्रिय रहे हैं। पति-पत्नी दोनों ने ही उपचुनाव में दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी है। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ विधानसभा में एक लंबे अरसे तक राजपरिवार के कब्जे में रहा है लेकिन जातीय समीकरण के चलते भाजपा के कोमल जंघेल व कांग्रेस के गिरवर जंघेल भी यहाँ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जातीय समीकरण के चलते एक ओर जहां कांग्रेस ने महिला ओ बी सी का कार्ड खेला है जिसके चलते यह उम्मीद की जा रही है कि भाजपा भी महिला ओ बी सी प्रत्याशी ही उतारेगी लेकिन अभी यह भविष्य के गर्भ में है। बहरहाल कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने आज अपने नामांकन का एक सेट दाखिल कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button