बिलासपुर
महिला की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला कुंवरिया बाई का खून से सना शव गांव से करीब 100 मीटर दूर खेत में मिला, जिसे देख इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने महिला पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
फिलहाल पुलिस परिजनों और कुछ गायब ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह और आरोपी का नाम अब तक सामने नहीं आ सका है। गांव में डर और दहशत का माहौल है।



