बिलासपुर

जिला पंचायत की बैठक में मीडिया पर पाबंदी….प्रशासनिक पारदर्शिता पर उठे सवाल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – बुधवार को जिला पंचायत में सामान्य प्रशासन और सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने की, जिसमें जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, विधायक, सांसद के प्रतिनिधि और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर मीडिया को बैठक से दूर रखने गेट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई, ताकि मीडिया कर्मी अंदर प्रवेश न कर सकें। जनप्रतिनिधियों और जनहित के बीच किसकी दखल बढ़ गई है कि अब मीडिया कवरेज से परहेज किया जा रहा है?

Advertisement

सवाल यह भी उठता है कि यदि बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो रही है , तो इसे सार्वजनिक करने परहेज क्यों किया जा रहा । इस प्रकार की गोपनीयता प्रशासन की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है।

Related Articles

Back to top button