छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के युवक की नदी में डूबने से मौत….5 दोस्तों के साथ सरकंडा का शिवम गया था पिकनिक मनाने बलौदा

(हेमंत पटेल) : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लाक के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बिलासपुर सरकंडा के एक युवक की रविवार को नदी मे डुबने से मौत हो गई थी.

Advertisement

उसकी लाश अगले दिन सोमवार दोपहर को मिली. बताया जा रहा है कि बिलासपुर के आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने देवरी आए थे। एक युवक शिवम यादव नहाते समय नदी के तेज बहाव मे बह गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा के नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित पुलिस अफसर व कर्मचारियों की टीम युवक को खोजबीन जुटी गई. लेकिन रात अधिक हो जाने की वजह से युवक को ढूढ़ना कठिन हो गया था.

पुलिस ने बिलासपुर से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी है जिस पर टीम अगले दिन देवरी पिकनिक स्थल पहुंची और नए सिरे से तलाश शुरू की सुबह से दोपहर तक सारा इलाका छान मारा लेकिन सफलता नहीं मिली.

एसडीआरीफ की टीम ने हार नहीं मानी और 10 घंटे कड़ी मशक्क्त के बाद शिवम यादव का शव गहरे पानी से ढूंढ़ निकाला. अभियान के दौरान प्रशासन का अमला और बड़ी संख्या मे लोग नदी के आसपास खड़े थे.

Related Articles

Back to top button