पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ऑपरेशन बाज के तहत दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों की पहचान हुई है, दोनों आरोपी में एक लक्की उर्फ अवि पाठक और दूसरा दीपक विश्वकर्मा, पुलपारा, रामगोपाल तिवारी वार्ड के पास सामुदायिक भवन के सामने ब्राउन शुगर बेचते पकड़े गए। आरोपियों के पास से कुल 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1,50,000 रुपये है।लक्की उर्फ अवि पाठक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट, शराब और गांजा बिक्री के केस दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की तस्करी या बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




