छत्तीसगढ़

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में ओम माथुर ने किसके आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का भरोसा दिखाया

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर ग्रामीण जिला के धरसीवां विधानसभा में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एवं सभी के सुझाव एवं पुरानी यादों को सुना, कार्यक्रम उपरांत सभी ने एक साथ भोजन भी किया।

Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक व्यक्ति एक परिवार ने नही बनाई इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी आप जैसे लाखो करोड़ो कार्यकर्ताओं ने बनाया है।
श्री माथुर ने कहा मै आज अपनी उम्र के सारे साथियों के साथ मिलकर सुखद महसूस कर रहा हूं।
आप सबसे युवा पीढ़ी को सीखना है।
55/ 60 वर्ष एक परिवार ने देश पर राज किया। पहले के प्रधानमंत्री खुद कहते थे 100 रु में 85 रु भ्रष्टाचार हो जाता है।मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में कोई 1 रु के भ्रटाचार का आरोप नही लगा पाया। यह बात हमारी देशभक्ति को बताती है।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपनी बातें साझा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा किसी ने नहीं सोचा था कि हर घर में शौचालय बन जाएगा, सबको 5 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा, सबके बैंकों में खाते होंगे,भारत इतना सशक्त होगा कि बात बात पर भारत को परेशान करने वाले दुश्मन देश पाकिस्तान के घर में घुसकर उसको मारेगा यह सभी कार्य भारतीय जनता पार्टी  ने कर दिखाए हैं जिसका कार्यकर्ता होना हम सब के लिए गौरव की बात है। श्री साव ने कहा कि आप सभी अपने पुराने अनुभव भी जरूर साझा करें जिससे सभी को प्रेरणा मिल सके।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ कार्यकर्ता जो पार्टी के शुरुआती दिनों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव भी रखे, कार्यकर्ताओं ने विधानसभा सहित प्रदेश स्तर पर चुनाव जीतने के लिए अपने विचार साझा किए, कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद का काम बताकर प्रचारित कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर इस बात को कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने का काम किया है लोगों के साथ अन्याय करने का काम किया है। हम सभी अपने प्रदेश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस सरकार को विदा जरूर करेंगे।

Advertisement

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू  रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी अशोक पांडे जिलाअध्यक्ष टंकराम वर्मा,अनुज शर्मा माजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button