देश

क्या देश छोड़ देंगे.. मशहूर शायर, मुनव्वर राणा…?

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के चुनाव हारने जीतने को लेकर हर कोई कयास लगा रहा है। बॉलीवुड के चर्चित शख्स केआरके ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ इस बार का चुनाव जीत नहीं पाएंगे और दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो केआरके ने कसम खाई है कि वह भारत छोड़ देगा। ऐसी ही बात देश के मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने भी 1 माह पहले 19 जनवरी को कही थी। उन्होंने कहा था कि वर्तमान सरकार पलायन पलायन रट रही है। लेकिन भाजपा सरकार से मुसलमानों में इतना खौफ है कि कोई बोल नहीं सकता। उन्होंने आगे कहा था कि अगर फिर भी ओवैसी की मदद से भाजपा की सरकार आ जाती है, तो हमें यहां रहने की कोई जरूरत नहीं है मैं यहां से पलायन कर लूंगा..!

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button