देश

कौन होगा देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष..? तीन चार दिनों में शुरू हो सकती है प्रक्रिया..!

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा। इसको लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम अगले तीन-चार दिनों में जारी होने की संभावना है। पार्टी की चुनाव कमेटी ने कहा कि वह 20 सितंबर तक कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव कर लेंगे।

पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (CWC) पर निर्भर है, लेकिन ‘हमारी तरफ से, हम पूरी तरह से तैयार हैं’।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक शीर्ष सूत्र के हवाले से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम अगले 3-4 दिनों में जारी हो जाना चाहिए। इसमें नामांकन और नाम वापस लेने की तारीखों के साथ विस्तृत कार्यक्रम होगा।

इस बीच, कांग्रेस के हर नेता के मन में यह सवाल है कि क्या राहुल गांधी दोबारा पार्टी का नेतृत्व करने के लिए राजी होंगे या नहीं।

बता दें कि कांग्रेस ने अपनी कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

सोनिया गांधी को जी-23 गुट की नाराजगी का करना पड़ा था सामना

पार्टी को 2019 में संसदीय चुनावों में लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में फिर से पार्टी की बागडोर संभाली थी। उन्होंने भी अगस्त 2020 में पार्टी के एक गुट द्वारा खुले विद्रोह के बाद पद छोड़ने की पेशकश कर डाली थी। कांग्रेस के विरोधी गुट वाले नेताओं को जिसे जी -23 कहा जाता है। पार्टी सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद जारी रखने का आग्रह किया था।

राहुल गांधी के नाम को लेकर चर्चाएं तेज

वहीं, अब कांग्रेस नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी को फिर से पार्टी प्रमुख बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई कॉल किए गए हैं। अभी भी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के नाम को लेकर अनिश्चितता और रहस्य बना हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button