मनोरंजन

कब शादी करने जा रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट..?

(शशि कोन्हे र) : लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे बॉलीवुड में आम होते जा रहे हैं। रणबीर और आलिया दोनों के ही परिवार वालों ने इस नई रिश्तेदारी को काफी पहले से हरी झंडी दे रखी है। बहुत संभव था कि यह लोकप्रिय जोड़ी काफी पहले विवाह के गठबंधन में बंध जाती है। लेकिन ऋषि कपूर की मृत्यु के कारण उपजे अवसाद से यह मामला टलता रहा। अब खबर आ रही है कि रणवीर और आलिया इसी मां अप्रैल में शादी करने जा रहे हैं। दोनों इस माही विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए दोनों ने चेंबूर स्थित आरके हाउस को चुना है। दरअसल इसी जगह पर 1980 में रणवीर कपूर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। जिसके कारण इस जगह से परिवार का बेहद लगाव है। और इसके चलते ही आरके हाउस को विवाह स्थल के रूप में तय किया गया है। अब रहा सवाल विवाह की तारीख का। तो यह चर्चा है कि इसी सप्ताह इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button