बिलासपुर

यह कैसा सौंदर्यीकरण…? 100 साल पुराने पीपल बरगद नीम जैसे पेड़ों को काटकर तालाब में पाटा जा रहा, विरोध करने आगे आई भाजपा, निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। शहर के तालापारा में तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर 100 साल से भी अधिक पुराने पेड़ों को जिस बेदर्दी से काटकर तालाब में डाला जा रहा है। उसके खिलाफ लोग खासे आक्रोशित है। नगर निगम की ओर से तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर केवल 5 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी। लेकिन पांच पेड़ों की जगह लगभग 100 पेड़ काटकर तालाब में डाल दिए गए हैं। जिन पेड़ों को काटा गया है उनमें अधिकांश 100 साल से भी अधिक पुराने पीपल बरगद नेम आम और गंगा इमली जैसे अनेकों ऑक्सीजन देने वाले तथा फलदार विषय शामिल हैं।

इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर निगम आयुक्त व को ज्ञापन देकर मनमाने ढंग से पेड़ों की कटाई को रोकने और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व महापौर किशोर राय नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह राकेश तिवारी पूर्व पार्षद महेश चंद्रिकापुरे दक्षिण मंडल के अध्यक्ष जुगल अग्रवाल नारायण गिरी गोस्वामी अमित तिवारी रिंकू मिश्रा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मोनू रजक सत्यजीत भौमिक, और सुखांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button