छत्तीसगढ़

देखें वीडियो -7 जनवरी को कोरबा में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सर्वमंगला के दर्शन और कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे : अरुण साव

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के 7 जनवरी को प्रस्तावित कोरबा प्रवास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे इस प्रवास में मां सर्वमंगला के दर्शन और विशाल आम सभा को संबोधन तथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। श्री अरुण साव ने जानकारी दी कि 7 जनवरी को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री के इस कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चारों जिलों के प्रत्येक मंडल से काफी बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। इसी तरह कोरबा समेत चारों जिलों से बहुत बड़ी संख्या में आम जनता भी केंद्रीय गृह मंत्री को सुनने के लिए कोरबा पहुंचेगी।

श्री अरुण साव के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री सबसे पहले सीएसईबी के हेलीपैड में पहुंचकर मां सर्वमंगला के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे कोरबा में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। आम सभा को संबोधित करने के बाद पंचवटी विश्राम गृह में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे और पार्टी के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। श्री अरुण साव ने कहा कि यह छत्तीसगढ़, कोरबा लोकसभा और विशेष रूप से ऊर्जा नगरी का सौभाग्य है, जो केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन यहां होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आगमन और आम सभा समेत सभी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कार्यकर्ताओं और आम जनता में श्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button