देश
वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पेश…..

राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल 2025 पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत के बाद बिल तैयार किया गया।
किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि संयुक्त संसदीय समिति ने 10 शहरों में जाकर विधेयक को लेकर लोगों की राय जानी और 284 संगठनों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा, वक्फ प्रॉपर्टी को लेकर बहुत ज्यादा केस पेंडिंग हैं। इस पर लगातार हो रहे विवाद के चलते बिल जरूरी है। जो कांग्रेस नहीं कर पाई उसे मोदी सरकार कर रही है।




