छत्तीसगढ़

बिना दस्तावेज के ले जा रहे थे 3 करोड़ का सोना, दो सैल्समैन गिरफ्तार….

कवर्धा क्षेत्र में 2 सैल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं।

Advertisement

इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए कवर्धा पुलिस ने नाकेबंदी कर एक कार को रोका। कार में रायपुर के टिकरापारा भगत चौक निवासी उमाशंकर साहू और बैरन बाजार, फव्वारा चौक निवासी जावेद जिवानी सवार थे। पुलिस को उनके पास से 4 किलो सोना बरामद, कीमत लगभग 3 करोड़ बरामद किया है। उनके पास से 8 लाख रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। मामले में आरोपियों को कवर्धा पुलिस ने हिरासत में लिया है।इस बड़ी कार्रवाई में एसपी कवर्धा धर्मेंद्र सिंह, एएसपी पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल, एसडीओपी कृष्‍ण कुमार चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Back to top button