केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी….

रायपुर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे और दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा रायपुर में अहम बैठकें भी प्रस्तावित हैं। शाह के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं उनके कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल।
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम 7:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद अगले दिन 5 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और 11:30 बजे वहां पहुंचेंगे।
जगदलपुर से गृहमंत्री अमित शाह सीधे दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। यहां वे पुलिस लाइन कारली पहुंचकर मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे और आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में ठहरेंगे।
दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दंतेवाड़ा से जगदलपुर होते हुए शाम 5:00 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।
रायपुर पहुंचने के बाद गृहमंत्री शाह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें पुलिस और सहकारिता विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इस अहम बैठक के बाद रात 7:45 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।




