अम्बिकापुरछत्तीसगढ़

वितरित किया गया स्वेच्छा अनुदान राशि

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) :
स्वास्थ्य मंत्री टी 0एस0 सिंह देव के अनुशंसा व प्रदेश  कांग्रेस सदस्य  विक्रमादित्य सिंह देव के सुझाव पर पैलेस रोड बाबा के कार्यालय मैं स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया।


  प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव के कर कमलों से  ग्राम पुहपूटरा के 15 ग्रामीण हितग्राहियों को 10 हजार का चेक अनुदान राशि के रूप में दिया गया।  मुंशी पैकरा, राजेंद्र, भागीरथी, रामबली, उमेश,     देव प्रसाद, अजय, हरनारायण,  चित्रलेखा, वीरेंद्र, शिवप्रसाद, श्याम बरदास, नंदलाल दसराज, उक्त सभी ग्रामीण कार्यालय में आकर अपना अपना चेक विक्रमादित्य सिंह देव के हाथों  प्राप्त किए।


प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव ने बताया ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद गरीब तबके के लोगों को स्वैच्छा अनुदान राशि सहयोग के रूप में  दिया गया है।

इस मौके पर नगरीय  नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव कांग्रेसी युवा नेता उत्कर्ष पांडे मुजीब खान आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button