रायपुर
VIDEO : CM विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, उड़ान से पहले उतरे नीचे….

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, CM साय हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते उन्हें फिर से नीचे उतरना पड़ा।
यह घटना पुलिस लाइन हेलीपैड की है, जहां से मुख्यमंत्री सुशासन तिहार कार्यक्रम के लिए रवाना होने वाले थे। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। फिलहाल CM साय पुलिस लाइन हेलीपैड में ही हैं और तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर की जांच कर रही है।




