रायपुर

ज्वेलरी शॉप से करीब 5 लाख के गहने पहनकर फरार हुई महिला….

राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपये के गहने पहनकर फरार हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

Advertisement

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी शॉप का है। बताया जा रहा है कि एक महिला जेवर खरीदने के बहाने दुकान पहुंची थी। इस दौरान उसने सोने का रानी हार, बाली, अंगूठी और चांदी की पायल व बिछिया सहित करीब 4 लाख 93 हजार रुपये के गहने पहनकर देखे।

Advertisement

इसके बाद महिला ने दुकान संचालक से कहा कि वह बाहर खड़े अपने दोस्तों से पैसे लेकर आती है। लेकिन जैसे ही वह दुकान से बाहर निकली, मौके से फरार हो गई।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार महिला की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button