रायपुर

महिला को बंधक बनाकर सैलून में दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

रायपुर जिले के धरसीवा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म और बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि 30 जून को ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब वह जान बचाकर एक सैलून में भागी, तो वहां मौजूद सैलून संचालक योगेश सेन ने शटर बंद कर उसके साथ बलात्कार किया।

Advertisement

आरोप है कि आरोपी ने महिला को रातभर बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया।पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिव धृतलहरे और योगेश सेन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामला धरसीवा थाना में दर्ज कर जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button