VIDEO : रिलायंस डिजिटल से चोरों ने उड़ाए 20 लाख के आईफोन और एप्पल वॉच…..

रायपुर में अपराधियों के हौंसले एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बीते दो दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है। ताजा मामला जीई रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर का है, जहां चोरों ने बीती रात सेंधमारी करते हुए लाखों का माल साफ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने स्टोर से आईफोन 15 प्रो और 16 अन्य मॉडल्स सहित कुल 17 आईफोन चुराए हैं। इसके साथ ही कई एप्पल वॉच भी गायब हैं। चोरी गए इलेक्ट्रॉनिक सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
चोरी की पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। वारदात की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।




