देश

अमरनाथ यात्रियों की तीन बसें आपस में टकराईं, 36 तीर्थयात्री घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन में अमरनाथ तीर्थयात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में अमरनाथ जा रहे 36 तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को रामबन जिले में तीन बसों की टक्कर में 36 अमरनाथ तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए।

Advertisement

ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई, जिसके बाद बस ने दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।

Advertisement

बसों की टक्कर के बाद घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इलाज के बाद उन बसों को बदल दिया गया, जिनमें नुकसान हुआ था। नई बसों के साथ काफिला आगे रवाना हो गया। इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।

 

Related Articles

Back to top button