देश

VIDEO : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी….

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुईं. भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी.

Advertisement

लंबे समय बाद सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था. भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं. उस वक्त उनकी मां का भी निधन हो गया था. सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल भी इटली गए थे. सोनिया कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी हैं.

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button