छत्तीसगढ़

बिलासपुर सेंट्रल जेल के मेन गेट पर तलवार लहराते और पटाखे फोड़ते वीडियो शूटिंग..! क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई..? अभी गोलीबारी में कांग्रेसी नेता की मौत को 24 घंटे भी नहीं हुए कि यह वीडियो…?

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। आज सोशल मीडिया में बिलासपुर का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल होता चला जा रहा है। यह वीडियो बिलासपुर सेंट्रल जेल के मेन गेट का है। इस भव्य मेन गेट पर बनाया गया यह वीडियो लोगों में चर्चा का कारण बनता जा रहा है। सेंट्रल जेल और उसके आसपास का इलाका बहुत संवेदनशील माना जाता है। इसलिए उसकी विशेष सुरक्षा और निगरानी की जाती है। इसके बावजूद यह वीडियो कैसे बना लिया गया..?

यह बात समझ से परे है। इस वीडियो में 3 लड़के एक गाने पर तलवार लहराते हुए और पटाखे फोड़ते हुए डांस कर रहे हैं। अभी बिलासपुर में नकाबपोश लोगों के द्वारा एक कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या करने की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि यह वीडियो वायरल हो रहा है।

अब इस वीडियो की सचाई और तलवार लहराते हुए पटाखे फोड़ कर सेंट्रल जेल जैसे संवेदनशील इलाके में जेल के मुख्य दरवाजे पर ही वीडियो शूटिंग करने वाले ये दुस्साहसी छोकरे कौन है..? और उन्होंने यह शूटिंग कब की है..?  यह पता लगाने का काम हम पुलिस पर छोड़ते हैं..?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button