रायपुर

VIDEO : हर जगह चाकू लेकर घूम रहे अपराधी.. अब लोग शादी की रस्म अदायगी भी शांति से नहीं कर पा रहे : भाजपा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दुर्ग में शुक्रवार की रात अपराधी तत्वों के द्वारा शादी घर में घुसकर आज बारातियों को चाकू मारकर जख्मी करने की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार और राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने इस घटना पर कहां है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू का गृह जिला होने के बाद भी दुर्ग शहर में शुक्रवार की रात शादी घर में घुसकर जिस तरह अराजक तत्वो ने बारातियों को चाकू मार कर जख्मी किया है। उससे प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति का हाल बेहाल उजागर हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

देवलाली ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार की राधे घर में हुई चाकू बाजी की घटना वास्तव में चिंता जनक है इस घटना में 8 लोगों का जख्मी होना काफी चिंताजनक है। मतलब यह कि और छत्तीसगढ़ में लोग शादी जैसी रस्म अदायगी भी शांति से नहीं कर सकते। यहां जिस प्रकार अपराधी तत्व खुलेआम घूम रहे हैं और वारदात को अंजाम दे रहे हैं।। वह स्थाई हालात उजागर कर रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर हम छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ रही चाकूबाजी की वारदातों को क्यों रोक नहीं पा रहे हैं..? छत्तीसगढ़ में गृह विभाग है या नहीं..? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button