रायगढ़

VIDEO : सड़क पार करते नजर आया 48 हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट

रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज से एक बार फिर हाथियों के बड़े दल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीब 48 हाथी अपने शावकों के साथ सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा स्थानीय ग्रामीणों ने कैमरे में कैद किया।

Advertisement

हाथियों के झुंड के सड़क पार करने के दौरान दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। ग्रामीण भी सुरक्षित दूरी से इस दृश्य को देखते रहे। भीड़भाड़ के बावजूद हाथियों का दल शांतिपूर्वक जंगल की ओर बढ़ गया।

Advertisement

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह दल लगातार जंगल से गांव की ओर मूवमेंट कर रहा है। हाथियों की इस आवाजाही से ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों और घरों को नुकसान का खतरा बना रहता है। इसी वजह से वन विभाग ने टीमों को अलर्ट पर रखा है और प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के दल के नजदीक न जाएं, शोर-शराबा न करें और वन विभाग की गश्ती टीम को तुरंत सूचना दें।

 

Related Articles

Back to top button