देश

यूक्रेन के बहाने भाजपा पर फिर निकाला वरुण गांधी ने गुस्सा….

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी में हो रही उपेक्षा से हलाकान भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी ही पार्टी पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। चाहे किसानों के आंदोलन की बात हो या फिर कुछ और..! वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर आरोप लगाने से पीछे नहीं रखते। ऐसे समय में जब रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान वहां फंसे छात्र-छात्राओं और नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार जबरदस्त मेहनत कर रही है। वरुण गांधी ने एक बार इसी बहाने भाजपा पर हमला बोला है। समय पर निर्णय नहीं लेने के कारण आज हमारे देश के 15000 लोग युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन को स्वदेश लाने के लिए जिस तत्परता से काम होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button