बिलासपुर

सुशासन से शौचालय ढांकने पर बवाल, सीपत थानेदार के निलंबन की मांग…..

 

Advertisement

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – थाने के शौचालय मे फ्लैक्स लगाने का मामला तूल पकड़ लिया है, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव का फोटो वाला फ्लैक्स टांगने पर भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। मामले मे सीपत टी आई को निलंबित करने की मांग की है।

Advertisement

सुशासन पखवाड़ा के तहत प्रदर्शित नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के फोटो वाला पोस्टर सीपत थाना में शौचालय के टूटे दरवाजे की जगह लगा दिया था। जैसे ही यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुँची, थाने में हड़कंप मच गया। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

थाने में पूछताछ के दौरान जब किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी गोपाल सतपथी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। यहाँ तक कि उन्होंने आरोप लगाया कि थाना परिसर के बंद कमरों में शराबखोरी की जाती है।

हालात बिगड़ने की खबर मिलते ही डीएसपी निमितेश सिंह पहुँचे।उन्होंने भाजपा नेताओं से बातचीत की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिन पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पोस्टर शौचालय के गेट पर लगाया, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।सुशासन से शौचालय ढांकना अगर भारी पड़ता है तो अपने आप मे यह दिलचस्प होगा।

Related Articles

Back to top button