बिलासपुर

ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – दगोरी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी की ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Advertisement


यह घटना बिल्हा के दगोरी रेलवे स्टेशन की है, जहां भरतपुर भाटापारा निवासी अमरनाथ टंडन, जो रेलवे से सेवानिवृत्त थे, अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते वह ट्रेन के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Advertisement


घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।


रेलवे स्टेशन पर इस हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button