महिला दिवस पर रेलवे ने किया बुकिंग स्टाफ का सम्मान….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने अपने कार्यरत बुकिंग स्टाफ का सम्मान किया। ये महिलाएँ हर त्योहार और छुट्टियों में भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटतीं, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। शनिवार को इन्हीं महिला कर्मचारियों को उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने अपने बुकिंग स्टाफ के समर्पण और सेवा को सराहते हुए उन्हें शाल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रेलवे में कार्यरत ये महिलाएँ हर परिस्थिति में यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर रहती हैं, चाहे कोई भी त्योहार हो या छुट्टी का दिन। इस कार्यक्रम में समाजसेवी विनीता राव भी शामिल हुईं। उन्होंने बुकिंग काउंटर पर कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर, मैं अपनी संस्था की ओर से इन सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई देना चाहती हूँ। ये महिलाएँ हर त्योहार, हर वेकेशन में भी अपने कर्तव्य को निभाती हैं। हम इन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों का यह समर्पण यात्रियों की सुविधा और रेलवे सेवा की मजबूती का आधार है। महिला दिवस पर इन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को सराहना देना वाकई एक सराहनीय पहल है।
हर त्योहार, हर छुट्टी पर जब हम अपने परिवार के साथ समय बिता रहे होते हैं, तब ये महिलाएँ अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देती हैं। इनका यह योगदान न केवल रेलवे के लिए बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक है। महिला दिवस पर रेलवे का यह सम्मान समारोह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।




