रायपुर
सड़क हादसे में हुई पत्रकार की मौत….

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार आनंद प्रकाश दीक्षित की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार, हादसा धरसीवां थाना क्षेत्र के तारपोंगी के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि आनंद प्रकाश दीक्षित सिमगा से राजधानी रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच जारी है। पत्रकारिता जगत के लिए यह एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। दबंग दुनिया में संपादक के रूप में अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए आनंद प्रकाश दीक्षित जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत और सहकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है।




