जशपुर

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जशपुर पुलिस ने 138 गुमशुदा बच्चों को किया रेस्क्यू…..

Advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को जबरदस्त सफलता मिली है! बीते एक साल में जशपुर पुलिस ने 138 गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिवारों को लौटाया है। यही नहीं, पुलिस ने गुम इंसान के मामलों में भी बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 342 लोगों को दस्तयाब किया है।

Advertisement

जशपुर पुलिस के लिए गुमशुदा बच्चों को तलाशना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है, लेकिन एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से बच्चों को ढूंढ निकाला।”

19 बच्चे देश के विभिन्न राज्यों से बरामद हुए, जिनमें –
✔️ हरियाणा से 1
✔️ झारखंड से 4
✔️ उत्तर प्रदेश से 1
✔️ तमिलनाडु से 2
✔️ हिमाचल प्रदेश से 1
✔️ महाराष्ट्र से 3
✔️ उड़ीसा से 1
✔️ कर्नाटक से 5
✔️ दिल्ली से 1 बच्चा शामिल है।

इसके अलावा, राज्य के रायगढ़, शक्ति, बिलासपुर और अंबिकापुर से 15 बच्चे और जिले के भीतर से 104 बच्चे बरामद किए गए हैं।

🔸 56 मामलों में प्रेम प्रसंग के कारण बच्चे घर छोड़कर चले गए।
🔸 49 मामलों में नाराजगी के चलते बच्चे घर से निकल गए।
🔸 33 बच्चे काम के लालच में फंसकर घर से भागे।
🔸 4 बच्चे घूमने के बहाने घर से गए और फिर लौट नहीं पाए।

बच्चों की गुमशुदगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जशपुर पुलिस जल्द ही जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि बच्चों को बहकावे में आने से रोका जा सके।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि : गुमशुदा बच्चों और लोगों को ढूंढना हमारे लिए चुनौती था, लेकिन हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत कर इन मासूमों को उनके परिवार से मिलाने का काम किया है। हम आगे भी यह प्रयास जारी रखेंगे।

जशपुर पुलिस की यह उपलब्धि सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन परिवारों की खुशियों की कहानी है, जिन्होंने अपने खोए हुए अपनों को वापस पाया। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की इस सफलता के बाद पुलिस अब और भी मजबूती से इस दिशा में काम करने जा रही है।

Related Articles

Back to top button