छत्तीसगढ़
सीएम विष्णु देव साय ने जवानों की शहादत पर किया दुःख व्यक्त, कहा – जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जवान घायल हुए हैं।
“बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 2 जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि 2 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”
“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और प्रदेश से नक्सलवाद का पूरी तरह से सफाया होगा। साथ ही उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।”




