संजय यादव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा जनता का अपार समर्थन

बिलासपुर – अंबेडकर नगर के वार्ड क्रमांक 22 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय यादव को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जनसंपर्क अभियान के दौरान संजय यादव जहां-जहां जा रहे हैं, वहां लोगों का अपार जनसैलाब उमड़ रहा है।

हर गली, हर मोहल्ले में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और जनता दिल खोलकर समर्थन दे रही है। समर्थकों में जबरदस्त जोश है, चारों ओर ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘संजय यादव आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे गूंज रहे हैं।

संजय यादव ने कहा कि जनता का जो प्यार और समर्थन मुझे मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है। मैं वार्ड की हर समस्या को दूर करने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहूंगा। भाजपा की नीति और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है।

अंबेडकर नगर के वार्ड क्रमांक 22 में भाजपा प्रत्याशी संजय यादव का काफिला लगातार बड़ा होता जा रहा है। जनता का यह अपार समर्थन संकेत दे रहा है कि इस बार वार्ड 22 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है।




