बिलासपुर

स्टंट करते दो युवक गिरफ्तार, तीन बिना नंबर बाइक जब्त

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बाइक स्टंट और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो युवकों को खतरनाक स्टंट करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में रितेश मोहन, निवासी पत्थलगांव जशपुर और विकास चौहान, निवासी लैलूंगा रायगढ़ शामिल हैं। दोनों एनएक्स 400 पल्सर मोटरसाइकिल से न्यू रिवर व्यू इलाके में स्टंट कर रहे थे। आरोपियों पर धारा 281, 3(5) BNS और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 189 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

Advertisement

 

इसके अलावा चेकिंग के दौरान 3 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की पाई गईं, जिनके संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। पुलिस ने इन्हें धारा 106 BNSS के तहत ज़ब्त किया है।

 

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्टंट और कानून तोड़ने वाले बाइक सवारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button