जांजगीर-चाम्पा

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर…..

(हेमन्त पटेल) : जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र मे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई है घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के बारगांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:00 से 11:00 के बीच पामगढ़ थाना क्षेत्र बारगांव की दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं खेत में काम करने गए थे। इसी समय वर्षा होने लगी। वर्षा से बचने के लिए सभी महिलाएं के साथ धनबैया बाई कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी बारगाँव बबिता कुलकर्णी उम्र 33 वर्ष निवासी बारगाँव सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे थे। इसी समय तेज चमक और गरज के साथ आकाशीय गाज ने उन्हें चपेट में लिया।

घटना में झुलसे घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरी महिला केसला गांव की बताई जा रही है उसका हॉस्पिटल में इलाज जारी है इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि मानसून आने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गाज गिरने की घटनाएं होने से बड़ी संख्या में और मवेशी प्रभावित होते है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button