रायपुर

विधायक कॉलोनी के पीछे मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 7 लोगों को लिया हिरासत में

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत विधायक कॉलोनी के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी 2026 की रात हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए थाना तेलीबांधा पुलिस ने घटना में शामिल सभी सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष कैटरिंग का कार्य करते हैं।

Advertisement

आरोपी पार्टी “A” में काशीराम नगर निवासी योगेश साहू (26) और रितेश साहू (25) शामिल हैं। वहीं आरोपी पार्टी “B” में आशुतोष पांडे (26), सतबीर खींची (51), मो. तालिब (20), संदीप यादव (20) और विवेक मिश्रा (27) शामिल हैं, जो वर्तमान में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में निवासरत हैं। सभी आरोपी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि लेन-देन की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो नशे की हालत में मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button