रायपुर

गांजा के साथ यूपी के 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म से पकड़े गए रंगेहाथ

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ ज़ोन ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 किलो 949 ग्राम गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई थाना गुढ़ियारी पुलिस और आरपीएफ की टीम ने रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर की, जहां दोनों आरोपी बैग में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में थे।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन में मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राघवेन्द्र सिंह और झम्मन सिंह निवासी उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से 17 किलो 949 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Advertisement

जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 9 लाख 27 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे।

Related Articles

Back to top button